फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट : डाबड़ा गांव के संजय ने लगाई गोल की हैट्रिक

विज्ञापन
गोल करने के बाद साथी खिलाड़ी के साथ हाथ मिलाता संजय राणा। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में बेशक टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला हार गई, मगर इस मुुकाबले में डाबड़ा गांव के संजय कालीरमण ने गोल की हैट्रिक लगाकर अपने कोच से किए वायदे को पूरा किया।
विज्ञापन

हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि बुधवार को इंडिया व फ्रांस के बीच मुुुुकाबला था। टीम इंडिया यह मुकाबला 5-4 के अंतर से हार गई। इस मुुकाबले में संजय ने तीन गोल किए। यह गोल उसने पहले क्वार्टर के 15वें मिनट और चौथे क्वार्टर के 55वें व 57वें मिनट में किए। राजेंद्र सिहाग ने बताया कि इससे पहले संजय एशियाड स्कूली मुकाबले में टीम का कप्तान भी रह चुका है। इस टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने बताया कि संजय ने गांव से ही हॉकी खेलना शुरू किया था। तीन-चार साल उसने गांव में रहकर ही अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें