हिसार। जिले की 13 आईटीआई में दूसरी मेरिट सूची के आधार पर 4465 सीटें अलॉट हो चुकी हैं। वहीं, 1780 विद्यार्थी ही चयनित सीटों पर फीस भर पाए हैं। फलस्वरूप 2685 विद्यार्थी बीच में लटक चुके हैं। हालांकि इनमें से 2386 आवेदनों को जांचा जा चुका है। 130 आवेदनों को रद्द कर दिया गया है।
कॉलेज प्रबंधन की विशेष कमेटियों की ओर से 1949 आवेदकों के दस्तावेजों को जांचना बाकी है। गौरतलब है कि ठंडी सड़क समीप राजकीय महिला महाविद्यालय की 267 सीटें अलॉट हो चुकी है। जिनमें से 135 छात्राओं ने अलॉट हुई सीटों पर फीस भी भर दी है। जबकि बरवाला स्थित राजकीय आईटीआई में 623 सीटें अलॉट हुई है, जिनमें से 194 विद्यार्थियों ने फीस भी भर दी है।
आज पोर्टल पर तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर खाली सीटों की संख्या अपलोड की जाएगी। फीस भरने की प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो। - सुनील कुमार, प्राचार्य, बरवाला
हेल्प डेस्क लगाए गए है। ताकि छात्राओं को दस्तावेज सहित अन्य परेशानी न झेलनी पड़े। साथ ही पीओएस मशीनें भी लगाई गई है, ताकि सुचारु रूप से फीस भी भरी जा सकें। - राजरानी, प्राचार्या, राजकीय महिला आईटीआई
इस प्रकार है 13 सरकारी आईटीआई में आवेदकों के आंकड़े
- संस्थान - सीटें अलॉट- दस्तावेज जांच पूरी- रद- जांच प्रक्रिया जारी- फीस भरी
- आदमपुर आईटीआई- 434-212- 17- 205- 172
- आदमपुर महिला आईटीआई- 136- 89- 4- 43- 70
- बालसमंद आईटीआई - 272- 128- 11- 133- 125
- बरवाला आईटीआई- 623- 356- 1- 266- 194
- हांसी आईटीआई- 559- 293- 14- 252- 245
- हांसी महिला आईटीआई- 76- 40- 6- 30- 33
- हिसार आईटीआई- 1135- 626- 40- 469- 437
- हिसार महिला आईटीआई- 267- 154- 5- 108- 135
- नलवा आईटीआई- 266- 178- 7- 81- 126
- राखी शाहपुर आईटीआई - 117- 50- 5- 62- 44
- प्याऊं माजरा आईटीआई - 318- 134- 14- 170- 110
- सूरेवाला आईटीआई - 150- 73- 1- 76- 50
- बकलाना आईटीआई- 112- 53- 5- 54- 39