फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्हाट्सएप ग्रुप से फ्लाइंग टीम की सूचना साझा करना पड़ा भारी, 10 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा रोडवेज की फ्लाइंग टीम की चेकिंग संबंधी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना दो युवकों को भारी पड़ गया। बुधवार को तलवंडी राणा स्थित बाईपास पर बुधवार को बसों की जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन

फ्लाइंग टीम ने तीन युवकों की टिकट जांच की, जिन्होंने तलवंडी बाइपास से तलवंडी राणा और राजली गांव तक का टिकट ले रखा था। शक के आधार पर पूछताछ की गई, क्योंकि तलवंडी बाईपास पर आमतौर पर बस रुकती नहीं है। जांच में खुलासा हुआ कि परिचालक ने पास देखे बिना ही टिकट जारी कर दिया। जांच के दौरान एक युवक के मोबाइल से ''''अमेरिकन एक्सप्रेस'''' नामक व्हाट्सएप ग्रुप का पता चला, जिसमें 181 सदस्य जुड़े थे। इसी ग्रुप में फ्लाइंग टीम की चेकिंग करते हुए फोटो व सूचना साझा की गई थी।
फ्लाइंग टीम के इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच में ग्रुप एडमिन और फोटो पोस्ट करने वाले युवक की पहचान की गई। युवक के खिलाफ 10 हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें