फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लगातार दूसरे दिन हुई हल्की बारिश व छिटपुट बूंदाबांदी, आज भी बारिश के आसार

Thu, 10 Nov 2022 12:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हरियाणा में गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। बुधवार रात से ही एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को हल्की बारिश से छिटपुट बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह मौसम प्रणाली गुजर गई है। बुधवार रात से ही एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से 10 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इसके बाद संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को हिसार, भिवानी व सिरसा में बूंदाबांदी हुई। वहीं गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा कई जगहों पर बादलवाई भी रही। वहीं कुछ जगहों पर सुबह धुंध भी छाई रही। इस कारण से दिन के तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी गिरावट आई। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें