फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी की किल्लत से परेशान किसानों जाम की स्टेट हाईवे, खाद बंटने पर खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। डीएपी की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। परेशान किसानों ने बुधवार की दोपहर में हांसी-हिसार मार्ग को काली मंदिर के पास जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही इफको किसान सेवा केंद्र से खाद बंटनी शुरू हो गई। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। जाम के दौरान एक एंबुलेंस फंस गई जिसे किसानों ने रास्ता दिलवाया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि वे डीएपी के लिए सुबह चार बजे लाइन में लग रह हैं, लेकिन जब खाद मिलने की बारी आती है तो कोई न कोई समस्या बताकर हमें बिना खाद दिए ही वापस भेज दिया जाता है। किसानों का आरोप है कि सप्ताह में केवल एक ही दिन खाद बांटी जा रही है। बुधवार को भी काफी संख्या में किसान डीएपी लेने के लिए इफको के स्थानीय बिक्री केंद्र पर पहुंचे थे। सुबह ही किसानों की लंबी कतार लग गई थी, लेकिन खाद बंट नहीं रही थी। किसानों का आरोप था कि कुछ खास लोगों को बिक्री केन्द्र के अंदर बुलाकर खाद दे दी गई और खाद खत्म होने की बात कही जाने लगी। किसानों का कहना था कि गेहूं बिजाई के लिए डीएपी की जरूरत है, लेकिन खाद न मिलने के कारण बिजाई लेट हो रही है।
पिछले तीन वर्षों से डीएपी की कमी से किसान परेशान हैं। नाराज किसानों ने काली मंदिर के साथ हांसी-हिसार स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लगे जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे किसानों ने किसी तरह से निकालकर आगे जाने दिया। सड़क जाम के करीब 15 मिनट बाद ही बिक्री केंद्र पर खाद बंटने लगी। इस पर किसानों ने सड़क जाम खत्म कर दिया।
विज्ञापन

इफको किसान सेवा केंद्र के इंचार्ज आज्ञा राम ने कहा कि बुधवार को एक ट्रक डीएपी आई थी। सुबह आते ही किसानों के टोकन काट दिए थे, लेकिन मशीन नहीं चलने के कारण खाद वितरण में दिक्कत आई थी। जैसे ही मशीन ठीक हुई तो खाद का वितरण करना शुरू कर दिया था। हमारे पास 400 कट्टे आए थे जो की किसानों को दिए गए। एक कार्ड पर 4 कट्टे ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें