फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: भारतीय गुणवत्ता परिषद का सरपंच संवाद कार्यक्रम, सुनिल ने कहा- अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड बना सकते है गांव

Sat, 18 Nov 2023 01:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सुनील जागलान ने बताया कि भारतीय गुणवत्ता परिषद के चैयरमैन जक्षय शाह का यह सपना है कि हर गांव क्वालिटी विलेज में तबदील हो सके और इसके लिए हम पूरे देश भर में सरपंच संवाद कर रहे हैं और सरपंच संवाद ऐप के माध्यम से कोई भी सरपंच अपने गांव के विकास कार्य को देश भर मे पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
सरपंच संवाद का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले में भारतीय गुणवत्ता परिषद के द्वारा सरपंच संवाद का कार्यक्रम रखा गया जिसमें जिले भर के सरपंचों ने भागीदारी की। भारतीय गुणवत्ता परिषद ने गुणवत्ता वाले गांव बनाने के मकसद से शुरू किया गया और सरपंच संवाद का सकारात्मक असर जल्द हरियाणा में देखने को मिलेगा। भारतीय गुणवत्ता परिषद के रिसोर्स पर्शन के तौर पर प्रोफेसर सुनील जागलान पूर्व सरपंच बीबीपुर जिला जींद ने क्वॉलिटी विलेज के तौर पर उनके बीबीपुर मॉडल ऑफ विमेन एम्पॉवरमेंट एंड विलेज डवलेपमेंट को सरपंचों को समझाया कि किस तरह वह भी अपने साधारण गांव को अन्तर्राष्ट्रीय ब्रांड गांव बना सकते हैं।

विज्ञापन


सुनील जागलान ने बताया कि भारतीय गुणवत्ता परिषद के चैयरमैन जक्षय शाह का यह सपना है कि हर गांव क्वालिटी विलेज में तबदील हो सके और इसके लिए हम पूरे देश भर में सरपंच संवाद कर रहे हैं और सरपंच संवाद ऐप के माध्यम से कोई भी सरपंच अपने गांव के विकास कार्य को देश भर मे पहुंचा सकता है। सरपंच संवाद ऐप का लक्ष्य एक डिजिटल नेटवर्क बनाना है।

इस ऐप से पूरे भारत में लगभग 2.5 लाख सरपंचों को जोड़ना है, जो नेटवर्किंग, ज्ञान के प्रसार एवं सहयोग के लिए एक विशेष और सुविधाजनक एकल मंच प्रदान करता है। एप्लिकेशन सरपंचों को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, गांवों में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित करने, सरपंचों की रुचियों एवं जरूरतों के अनुरूप सामग्री की खोज करने, सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने, प्रशिक्षण मॉड्यूल से सीखने और विशेषज्ञों से सुझाव लेने में सहायता प्रदान करेगा । 
विज्ञापन


सरपंच संजय गांव कुवांरी ने कहा कि सरपंच सवांद हमारे गांवो के विकास व उनकी गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण कदम है। हम पिछले लम्बे समय से सुनील जागलान के बीबीपुर मॉडल के बारे में लगाकर सुन रहे हैं और हमें भी अपने गॉंवो में बीबीपुर मॉडल के द्वारा क्वॉलिटी विलेज बनाना चाहिए। वहीं, सरपंच सुनीता भ्याण गॉंव सरसौद ने कहा कि भारतीय गुणवत्ता परिषद का यह कदम सरपंच की कार्यशैली में बदलाव के लिए बहुत सकारात्मक कदम है।

भारतीय गुणवत्ता परिषद की दीपाली ने कहा कि  हरियाणा के गांवो के लिए सरपंच संवाद बहुत ज़्यादा जरूरी है क्योंकि इससे उन्हें बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। हिसार जिले में क्वॉलिटी विलेज की तरफ पंचायत को लेकर जाने वाले सरपंचों को भारतीय गुणवत्ता परिषद की तरफ से सम्मानित भी किया गया। 

भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) के बारे में
भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) की स्थापना भारत सरकार द्वारा फरवरी 1996 में एक कैबिनेट निर्णय के बाद, भारतीय उद्योग  क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले तीन प्रमुख संघों (फिक्की, सीआईआई और एसोचैम) के सहयोग से, राष्ट्रीय प्रत्यायन के लिए एक संरचना बनाने हेतु की गई। इसका गठन पीपीपी मॉडल पर एक स्वायत्त निकाय के रूप में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें