फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अशोक मंगालीवाला के आवास पर आयकर विभाग ने किया सर्वे

विज्ञापन
हिसार- सेक्टर 13 स्थित अशोक मंगालीवाला के आवास के बंद गेट - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। रोहतक से आई आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को व्यापारी एवं कांग्रेस नेता अशोक मंगालीवाला के आवास पर सर्वे किया। दोपहर करीब 2 बजे से टीम ने उनके आवास पर सर्वे शुरू किया जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

आयकर विभाग की दो गाड़ियां दोपहर करीब दो बजे हिसार पहुंची। इस टीम के साथ रोहतक की पुलिस बल भी मौजूद रहा। इनोवा गाड़ियों में आयकर विभाग की टीम कांग्रेस नेता अशोक मंगालीवाला के सेक्टर-13 स्थित आवास पर पहुंची। टीम के पहुंचने के बाद घर के गेट को बंद करा दिया। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। करीब रात दस बजे तक सर्वे चलता रहा। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम अशोक मंगालीवाला की आय से जुड़े स्रोत की जानकारी खंगाल रही थी। सूत्रों के अनुसार अशोक मंगालीवाला के मोबाइल फोन भी अलग रखवा लिए गए हैं।
बता दें कि अशोक मंगालीवाला का दुबई में कारोबार है। वर्ष 2014 के चुनाव में हिसार में सक्रिय हुए थे। वह भाजपा से लोकसभा की टिकट के प्रयास कर रहे थे। बाद में उन्होंने हिसार विधानसभा से भाजपा की टिकट के लिए प्रयास किए। वर्ष 2019 में भी उन्होंने टिकट के लिए प्रयास किया। वर्ष 2021 के अंत में उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें