फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में समझौते के नाम पर पिता-पुत्र ने हड़पे 15 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। नारनौंद थाना के दर्ज हत्या के मामले में समझौते के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे हड़पने वाला उस व्यक्ति का रिश्तेदार है जिसकी हत्या हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पंचायती तौर पर फैसला कर लिया लेकिन रिश्तेदार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में खरकड़ी निवासी सतीश की शिकायत पर संदलाना के पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरकड़ी निवासी सतीश ने बताया कि 3 जून 2020 को कापड़ो गांव वासी राजबीर की मौत हुई थी। इस मामले में ईश्वर ने सतीश के भाई रामप्रताप, मनजीत, मनदीप, सरस्वती व दीपक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। सतीश के अनुसार उसके भाईयों व अन्य की गिरफ्तारी होने के बाद मामले में शिकायतकर्ता ईश्वर के रिश्तेदार संदलाना निवासी सुनील व उसके पिता होशियार सिंह ने उनसे संपर्क किया। दोनों ने उनसे कहा कि वह इस मामले में फैसला करवा सकते हैं, लेकिन फैसले की एवज में उन्हें 15 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद दोनों ने सितंबर में उनसे 15 लाख रुपये ले लिए। दूसरी तरफ हत्या के मामले में उनके व शिकायतकर्ता के बीच में पंचायती तौर पर फैसला भी हो गया। पंचायती तौर पर फैसला होने के बाद जब उसने दोनों पिता-पुत्र से 15 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपी मुकर गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जो भी आरोपी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। - उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें