फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी मेडिकल बिल मामले में मास्टरमाइंड जोनी ने कंप्यूटर से उड़ाया सारा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। फर्जी मेडिकल बिल बनाने के मास्टरमाइंड जोनी का एक और कारनामा सामने आया है। उसने अपने कंप्यूटर का सारा रिकॉर्ड ही डिलीट कर दिया, जो इस मामले में अहम सबूत था। उधर, नगर निगम प्रशासन फर्जी रिलीविंग लेटर बनाने के मामले में जोनी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करवाएगा। निगमायुक्त से इसकी अनुमति ले ली गई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के दौरान दिए बयान में कंप्यूटर ऑपरेटर जोनी ने कबूल किया था कि वह नगर निगम के कंप्यूटर पर ही फर्जी बिल तैयार करता था। ऐसे में यह स्पष्ट था कि उसके कंप्यूटर में ही फर्जी बिल से जुड़े अहम दस्तावेज थे, जो इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत भी थे। आरोपियों को दोषी साबित करने में ये दस्तावेज अहम भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन निगम अधिकारियों की लापरवाही का फायदा उठाकर उसने कंप्यूटर से सारे दस्तावेज डिलीट कर दिए।
जांच के दौरान ही कब्जे में लिया जाना था कंप्यूटर
जांच अधिकारी को जोनी के कंप्यूटर को भी कब्जे में लेना था ताकि आरोपी सबूतों से कोई छेड़छाड़ न कर सके पर ऐसा नहीं किया गया। उधर, फर्जी रिलीविंग लेटर का खुलासा होने के बाद जोनी मंगलवार को निगम कार्यालय में नहीं आया। जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने निगम प्रशासन ने फर्जी मेडिकल बिल उपलब्ध करवाने को कहा है।
विज्ञापन



फर्जी रिलीविंग लेटर बनाने के मामले में जोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए निगमायुक्त से अनुमति ले ली गई है। - डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगमायुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें