फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड खास में बच्ची और घिराय में बुजुर्ग स्वाइन फ्लू से संक्रमित, मरीजों का आंकड़ा 75 तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार चार दिन में 8 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।
विज्ञापन

नए मरीजों में एक और पांच साल के दो बच्चे शामिल हैं। मंगलवार को सातरोड खास निवासी पांच साल की बच्ची और घिराय निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक एक साल से लेकर 81 वर्ष तक के लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। जिले में बीमारी से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 सितंबर को 65 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 12 सितंबर को 57 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय महिला, एक वर्षीय बच्ची और 81 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले। 13 सितंबर को 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 14 सितंबर को पांच वर्षीय बच्ची और एक वर्षीय बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार को दो नए मरीज मिले।
विज्ञापन

चार मरीज आईसीयू में भर्ती
आठ नए मरीजों में से सात अस्पताल में भर्ती हैं। एक मरीज का उपचार ओपीडी में चल रहा है। चार मरीज निजी अस्पताल में आईसीयू में हैं। तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर है जबकि 81 वर्षीय मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। तीन अन्य मरीज सामान्य बेड पर भर्ती हैं। नए मरीजों के सैंपल की जांच हिसार स्थित आईडीएसपी की मॉलिक्यूलर लैब सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं में की जा रही है।
उप सिविल सर्जन सुभाष खतरेजा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के लिए गंभीर है। गांवों में लगातार टीमें भेजकर जांच करवाई जा रही है। किसी व्यक्ति में लक्षण मिलने पर उसका सैंपल लेकर जांच की जाती है। संक्रमित मिलने पर मरीज को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें