कबड्डी की विजेता टीम को सम्मानित करतेएसएचओ दलबीर सिंह ।
कबड्डी में तलवंडी बादशाहपुर ने बड़वा को 63-36 के अंतर से हराया
हिसार। हिसार पुलिस ने गांव तलवंडी बादशाहपुर में वीरवार को कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में गांव चिड़ौद, बड़वा और तलवंडी बादशाहपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला गांव तलवंडी बादशाहपुर और गांव बड़वा के बीच हुआ। इसमें तलवंडी बादशाहपुर की टीम ने 63-36 के अंतर से जीत दर्ज की।
छोटे बच्चों के वर्ग में फाइनल मुकाबला तलवंडी बादशाहपुर और गांव चिड़ौद के बीच खेला गया, जिसमें तलवंडी बादशाहपुर की टीम ने 29-28 से रोमांचक जीत हासिल की। विजेता टीमों को आजाद नगर थाना के एसएचओ निरीक्षक दलबीर ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
दलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें खेलों से जोड़ना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में गांव की सरपंच पिंकी, सरपंच प्रतिनिधि चरण सिंह, जगदीश सहारण, कृष्ण तंवर (पंच), ब्लॉक समिति सदस्य सुरेश बड़वा, खेल समिति तलवंडी बादशाहपुर के प्रधान बंशीलाल बिश्नोई, कोच मोहित, कोच लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।