फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शुरू होगी रक्त और मूत्र संक्रमण की कल्चर जांच

Fri, 12 Mar 2021 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो कुलदीप जांगड़ा, हिसार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की लैब में जांच करते हुए सीटीओ, एलटी सहित अन्य स्टाफ। - फोटो : Hisar
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रक्त और मूत्र संक्रमण सहित मवाद के कल्चर एंड सेंसिटिविटी जांच की सुविधा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। इस टेस्ट से पता चल सकेगा कि कौन से बैक्टीरिया का संक्रमण है। वर्तमान में अस्पताल में रक्त और मूत्र की सामान्य जांच की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू को कल्चर सहित अन्य जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने अपनी तरफ से प्रस्ताव बनाकर अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया है। डॉ. खुशबू ने बताया कि यह सुविधा अस्पताल की लैब में ही शुरू की जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि मई तक अस्पताल में मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।

क्यों जरूरी है टेस्ट
विशेषज्ञों के मुताबिक सर्जरी के बाद किसी मरीज को रक्त या अन्य किसी तरह का संक्रमण होना, मरीज का जख्म न भरने पर मवाद या पस पड़ने पर मवाद की जांच करना या बलगम की जांच के लिए कल्चर टेस्ट करवाना बेहद जरूरी होता है। उसी से पता चलता है कि मरीज में किस बैक्टीरिया का संक्रमण है। इसके बाद ही मरीज का उपचार शुरू किया जाता है। इसके अभाव में मरीजों को ये सभी टेस्ट बाहर करवाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


निशुल्क होगी जांच
विशेषज्ञों की मानें तो कल्चर की जांच निजी लैब में करवाने के लिए अधिक रुपये चुकाने पड़ते हैं, जबकि जिला अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी।

कुछ उपकरण आ चुके
फिलहाल अस्पताल में इस कल्चर जांच के लिए मशीन के कुछ उपकरण आ चुके हैं, जिन्हें अब लैब में रखवाया गया है। अभी कुछ उपकरण बाकी हैं, जो विभाग द्वारा जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके बाद कल्चर टेस्ट की शुरुआत होगी।

उपकरण जल्द आने वाले हैं
मशीन के उपकरण आना बाकी हैं, जो जल्द ही आने वाले हैं। इसके बाद रक्त एवं मूत्र संक्रमण की कल्चर जांच शुरू हो जाएगी। इस काम में मैं खुद लगा हुआ हूं। हमारे पास अच्छी ट्रेंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू हैं। इसलिए सुविधा शुरू करने में कोई परेशानी नहीं होगी। लैब में भी हमारा स्टाफ काम कर रहा है, जो अच्छी तरह संभाल लेगा।
विज्ञापन

- डॉ. गोविंद गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें