फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेश में चार साल में 93,354 बच्चों ने बीच में छोड़ी पढ़ाई

Mon, 16 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में सरकारी और निजी स्कूलों से ड्रॉप आउट बच्चों के आंकड़े चिंताजनक है। पिछले चार साल में 93,354 बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इनमें हिसार जिले के 2,617 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रदेश में वर्ष 2023 में सबसे अधिक 47,320 बच्चों ने स्कूल छोड़ा था। इनमें सरकारी स्कूलों के 21,364 और निजी स्कूलों के 25,956 विद्यार्थी शामिल थे। वर्ष 2024 में 28,364 बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी। वर्ष 2025 में यह संख्या 15,923 और 2026 में 1,747 रही। चार वर्षों में सरकारी स्कूलों के 43,957 और निजी स्कूलों के 49,397 विद्यार्थी पढ़ाई से दूर हो चुके हैं। हिसार में पढ़ाई छोड़ने वाले 2,617 बच्चों में 1,350 सरकारी और 1,267 निजी स्कूलों के विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में चले गए 1.67 लाख बच्चे
स्कूल छोड़ने के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे दूसरे राज्यों में भी चले गए। सरकारी स्कूलों के 83,222 और निजी स्कूलों के 84,687 बच्चों का दूसरे राज्यों में स्थानांतरण हुआ है। वहीं, सरकारी स्कूलों के 749 और निजी स्कूलों के 2,540 बच्चों ने देश छोड़ दिया।
रोजगार और आर्थिक तंगी भी बड़ी वजह
बीईओ राकेश चराया ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई छूटने के पीछे कई सामाजिक और आर्थिक कारण सामने आए हैं। प्रवासी मजदूर परिवारों का रोजगार की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना प्रमुख कारण है। परिवार के स्थान बदलने के साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों को कम उम्र में काम पर भेजना, अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की अधिक दूरी और लड़के-लड़कियों के बीच भेदभाव भी पढ़ाई छूटने की वजह बनते हैं। बीईओ ने बताया कि स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में जिले में 15,386 को दोबारा स्कूलों में दाखिला दिलाया गया। इन बच्चों को उनकी उम्र और शैक्षणिक स्तर के अनुसार शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें