फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआईटी के सामने महिला बोली-लापता होने के 25 दिन बाद बिटिया को गली में देखा था, पिता की चेतावनी- सोमवार से राशन-पानी लेकर धरने पर बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर की गीता कॉलोनी में रहने वाला परिवार 29 सितंबर से घर से लापता बिटिया की तलाश के लिए भटक रहा है। सीएम से मुलाकात के बाद गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसआईटी पीड़ित परिवार की ओर से जिस महिला पर बिटिया को बहलाने-फुसलाने का आरोप लगाया जा रहा है, उसकी गली में पूछताछ के लिए पहुंची। इस दौरान गली में रहने वाली एक महिला ने बताया कि बिटिया के लापता होने के करीब 25 दिन बाद उसने उसे गली में देखा था। वहीं, लाचार परिवार का कहना है कि रविवार तक बेटी नहीं मिली तो सोमवार को फिर से लघु सचिवालय के बाहर राशन-पानी लेकर धरने पर बैठ जाएंगे।
आरोप... पुलिस ने सही तरीके से नहीं की जांच
सुनील सोनी ने बताया कि मंगलवार को एसआईटी इंचार्ज डीएसपी कमलजीत ने बातचीत के लिए बुलाया था। इस दौरान एसआईटी के सदस्य मौजूद थे। उन्होंने डीएसपी को बताया कि बेटी के लापता होने के बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दी थी। डीएसपी ने परिवार से सभी जानकारी लेने के बाद टीम को पूछताछ के लिए भेजा। सुनील ने बताया कि टीम के सदस्य उस गली में पहुंचे, जिस गली में रहने वाली महिला पर आरोप लगाया था। उस गली में रहने वाली महिला ने बताया कि बेटी के लापता होने के 25 दिन बाद बेटी को गली में आते देखा था, लेकिन उसके बाद बिटिया का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें