फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार पुलिस की STF की कड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

Wed, 15 Jan 2025 12:23 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मलापुर निवासी अमित, शिवम् उर्फ सीमिया और साहिल के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चुराते थे। अमित अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल चुराकर इन चारों को देता था।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इन मोटरसाइकिलों को एयरपोर्ट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। आरोपियों ने इन्हें बेचने की योजना बनाई थी।

पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 14 जनवरी को एयरपोर्ट चौक पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रवीण (तलवंडी) और सनी उर्फ नेपाली (हसनगढ़) बताया। उनके पास से जो मोटरसाइकिल मिली, उसकी नंबर प्लेट नहीं थी और वह चोरी की पाई गई।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मलापुर निवासी अमित, शिवम् उर्फ सीमिया और साहिल के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चुराते थे। अमित अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल चुराकर इन चारों को देता था, जो फिर उन मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें बेचने के इरादे से छिपा देते थे। पुलिस ने इनसे 13 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पांचवां आरोपी अमित पहले से ही मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में जेल में बंद है। उप अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें