फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिक्षा से दूरी मिटाने की कवायद, 6 से 19 वर्ष के बच्चों का व्यापक शैक्षणिक सर्वे शुरू

विज्ञापन
हिसार जिले का विद्यालय भवन। 
विज्ञापन
हिसार। जिले में सरकार के “हर बच्चा स्कूल में” लक्ष्य को धरातल पर उतारने के लिए 6 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का व्यापक शैक्षणिक सर्वे अभियान शुरू कर दिया गया है। 1 जनवरी से शुरू हुए इस सर्वे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा मौलिक शिक्षा से वंचित न रहे और जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके हैं, उन्हें दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

सर्वे अभियान के लिए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर बीओ (ब्लॉक अधिकारी) और बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक अपने क्षेत्र में सर्वे कराकर सभी स्कूलों से आंकड़े एकत्र करेगा और उनकी कंपाइल रिपोर्ट तैयार करेगा। शिक्षकों की ड्यूटी क्लस्टर स्तर पर लगाई गई है, जबकि स्कूल स्तर पर सर्वे की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रशासन की होगी। बीओ और बीआरसी अपने-अपने ब्लॉक में सर्वे कार्य की निगरानी करेंगे, ताकि यह कार्य निष्पक्ष, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
स्कूल अपने-अपने आवासीय क्षेत्र में शिक्षकों के माध्यम से सर्वे कराएंगे। जिन स्कूलों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट या अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां संचालित हैं, वहां इन इकाइयों से जुड़े विद्यार्थियों की सहायता भी ली जाएगी, जिससे सर्वे अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन

स्कूल स्तर पर सर्वे कार्य 10 जनवरी तक पूरा किया जाना है। इसके बाद क्लस्टर स्तर पर रिपोर्ट संकलित कर 15 जनवरी तक सभी क्लस्टरों की कंपाइल रिपोर्ट ब्लॉक कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सर्वे की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। जिले के आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला, हांसी-1, हांसी-2, हिसार-1, हिसार-2, नारनौंद और उकलान ब्लॉक में यह अभियान एक साथ चल रहा है।
सर्वे का मुख्य लक्ष्य 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे की अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना है। यदि 7 से 14 वर्ष आयु का कोई बच्चा स्कूल से बाहर पाया जाता है, तो उसकी पहचान कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर चंडीगढ़ भेजी जाएगी। बजट जारी होने के बाद ऐसे बच्चों के लिए नए शैक्षणिक सत्र में 6 से 9 माह का ब्रिज कोर्स संचालित किया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद बच्चों को उनकी आयु और योग्यता के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें