फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री के गांव में अनुसूचित जाति के युवक का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के साथ लगते कृषि मंत्री जेपी दलाल के गांव घुसकानी और मिताथल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक दिव्यांग (मानसिक रूप से बीमार) युवक का मुंह काला कर उसे जूतों की माला पहनाई गई और एक गांव से दूसरे गांव तक जुलूस निकालते हुए ले जाया गया। वहीं युवक के फोटो फेसबुक पर भी वायरल किए गए। हालांकि मामला 15 से 20 दिन पुराना है, मगर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार गांव घुसकानी निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक पर मिताथल की महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। साथ ही उसकी शिकायत गुजरानी पुलिस चौकी को भी दी। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस से दो दिन के लिए बातचीत का समय ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हुए और कार्रवाई नहीं कराने की एवज में युवक का मुंह काला कर दिया और उसे जूतों की माला पहना दी। इसके बाद उसका जुलूस निकालते हुए गांव मिताथल से घुसकानी तक ले जाया गया।
फेसबुक पर पूछी राय, सही किया या गलत
घटना के बाद एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालकर कमेंट किया कि उसने युवक का मुंह काला करने और जूतों की माला पहनाने का फैसला किया है। साथ ही उसने लोगों से भी इस मामले में उनकी राय मांगते हुए पूछा कि यह उसने सही किया है या गलत।
विज्ञापन

वर्जन::
यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। मुझे भी इसकी जानकारी मिली थी। मगर मैं उस बैठक में शामिल नहीं था। इस मामले में निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। मगर गांव की पंचायत का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
- भीष्म, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि, मिताथल
वर्जन::
इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इसमें जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गांव घुसकानी की पंचायत का भी इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जो लोग इस फैसले में शामिल हुए थे, वे अपने निजी तौर पर वहां पहुंचे थे।
- राजू, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि, घुसकानी
वर्जन::
मामला संज्ञान में आया है और यह बहुत गंभीर भी है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। युवक के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। वायरल फोटो के आधार पर 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- अजित सिंह शेखावत, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें