फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में दर्दनाक हादसाः कार पर पलटा ट्राला, मां-बेटी समेत तीन की मौत, दो ममेरे भाई घायल

Mon, 21 Oct 2019 10:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तलवंडी राणा गांव के पास रविवार देर शाम सामने से एक ट्राला आ रहा था, जो लकड़ी के फट्टों से लदा था। ट्राला चालक ने इनकी कार को देखते ही अपनी गाड़ी का स्टेयरिंग घुमा दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर इनकी कार पर पलट गया। कार सवार सभी लोग फट्टों के नीचे दब गए। मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, इनमें दो ममेरे भाई भी घायल हो गए।

विज्ञापन


राहगीरों ने मुश्किल से फट्टों में दबी कार में फंसे घायलों को निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो ममेरे भाइयों का इलाज चल रहा है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग पानीपत के प्रह्लादपुर और कुराड़ गांव निवासी के रहने वाले हैं। जोगेंद्र जगपाल के मामा का लड़का है। जोगेंद्र प्रह्लादपुर तो जगपाल कुराड़ गांव का रहने वाला है।

घायल जगपाल ने बताया कि उसकी सास 60 वर्षीय संतोष को पेट का कैंसर था, जबकि उसके ममेरे भाई जोगेंद्र को ब्रेन ट्यूमर है। उन्हें पता चला था कि राजस्थान के पीलीबंगा में झाड़ा लगाता है। इस पर वह झाड़ा लगवाने के लिए अपनी सास संतोष, पत्नी 39 वर्षीय अनीता, ममेरे भाई जोगेंद्र और उसकी 32 वर्षीय पत्नी राजरानी के साथ कार में पीलीबंगा जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि कार वह खुद चला रहा था और जैसे ही वे तलवंडी राणा चौक पर सामने से एक ट्राला आ रहा था, जो लकड़ी के फट्टों से लदा था। ट्राला चालक ने इनकी कार को देखते ही ट्राला घुमा दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर इनकी कार पर पलट गया।

इस पर ट्राले से भारी फट्टे भी कार के ऊपर गिर गए। वह मुश्किल से कार से बाहर निकला और उनकी मदद की इंतजार करने लगा। काफी देर बाद घायलों को राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 60 वर्षीय संतोष और उसकी बेटी अनीता, अन्य महिला राजरानी को मृत घोषित कर दिया, जबकि जोगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं जगपाल को भी काफी चोटें आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें