फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 किग्रा. में जींद का विजय तो 50 किग्रा. में हिसार की मनीषा ने मारी बाजी

विज्ञापन
in 60 kg jind,s vijay and 50 kg hisar manisha won - फोटो : Hisar
विज्ञापन
गांव मिर्चपुर स्थित शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्य कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन प्रदेशभर के पहलवानों के मुकाबले हुए। एकेडमी के संचालक अजय पहलवान ने बताया कि पहले दिन हुए लड़कों के 60 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के विजय ने प्रथम, हिसार के प्रमोद ने द्वितीय, सोनीपत के रवि व कैथल अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

67 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक का शुभम प्रथम
67 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक के शुभम ने पहला, झज्जर के दिल मोहब्बत ने दूसरा व जींद के अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 77 किलोग्राम भर वर्ग में झज्जर के रोहित ने पहला, जींद के आयुष रेढू ने दूसरा व गुरुग्राम के दीपक व सोनीपत के सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
55 किलोग्राम में चरखी दादरी की ऊषा ने मारी बाजी
लड़कियों के मुकाबलों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की मनीषा ने पहला, सोनीपत की अंजू ने दूसरा व चरखी दादरी की नेहा व सोनीपत की हनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम में चरखी दादरी की ऊषा ने प्रथम, सोनीपत की अंजलि ने दूसरा, करनाल की संजू व जींद की निशू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक की मानसी ने पहला, भिवानी की पुष्पा ने दूसरा, सोनीपत की कुसुम व हिसार की मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें : बृजेंद्र सिंह
हरियाणा खेलों की धरती है और यहां के खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखना चाहिए। हरियाणा के खिलाड़ी यदि अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो उन्हें कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहीं।
सांसद शनिवार को गांव मिर्चपुर स्थित शहीद भगत सिंह खेल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्य कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे खेल विभाग के निदेशक भूपेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि सांसद व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने एकेडमी में नवनिर्मित सोना स्टीम, आइसबाथ मसाज व शावर सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने एकेडमी में सुविधाओं के लिए सांसद निधि कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर आईएएस जगबीर आर्य, जयवीर आर्य, जगबीर खरब, कुलदीप, निजी सचिव विकास, पहलवान जयभगवान, प्रदीप मिर्चपुर, सोनू बिजवाना व सुरेंद्र पहलवान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें