हिसार। अर्बन एस्टेट पुलिस थाना ने एटीएम से छेड़खानी कर धोखाधड़ी से रुपये निकालने के मामले में पकड़े गए आरोपी मेवात निवासी आलम को तीन दिन के रिमांड के बाद आज दोबारा अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में छापा मार कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में 30 दिसंबर 2021 को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।
मामले की जांच कर रहे पीएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि जब धोखाधड़ी केस की जब जांच की तो समाने आया कि आरोपी आलम मेवात के पास एक गांव का रहने वाला है। सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी अभी फरार है। जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अनपढ़ है। हिसार में विद्युत नगर और जिंदल चौक के पास दो बैंकों में धोखाधड़ी की थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी एटीएम में कार्ड को डाल देते थे और जब रुपये निकलते थे तो मशीन के अंदर हाथ डाल देते थे। जिस कारण रुपये तो निकल जाते, लेकिन ट्रांजक्शन डाउन फुल होती थी। ऐसे में ये आरोपी बैंक में शिकायत कर रुपये निकाल लेते थे। ऐसा कर डबल रुपये कमाते थे।