फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व उससे बने उत्पाद पसंद आया तो सरकार देगी 10 लाख तक की सब्सिडी

विज्ञापन
विरेंद्र श्योराण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। अगर आपने दूध व उससे बने उत्पाद तैयार किए और सरकार को आपका प्रोजेक्ट पसंद आता है तो आप 10 लाख तक की सब्सिडी ले सकते हैं। क्योंकि सरकार की ओर से वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट स्कीम शुरू की है। जिसके अंतर्गत प्रदेश स्तर पर हर जिले को विशेष खाद्य उत्पाद की सूची तैयार कर दी है, जिस पर चयनित खाद्य उत्पाद पर संबंधित जिले को प्रोजेक्ट तैयार करना होगा।
अगर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को प्रोजेक्ट पसंद आता है तो उस पर मुहर लगा दी जाएगी। जिसके बाद चयनित व्यक्ति को बैंक की ओर से लोन दिया जाएगा। ताकि व्यक्ति प्रोजेक्ट को बढ़ाने के लिए विशेष उपकरण सहित अन्य सामग्री खरीद सकें। विशेष बात है कि सरकार की ओर से चयनित व्यक्ति को 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। मंत्रालय की ओर से हिसार जिले को दूध व उससे बने उत्पाद निर्धारित किया है। विशेष बात है कि इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और कोई भी व्यक्तिगत विशेष इस योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन

मंत्रालय ने लिंक किया जारी, करना होगा आवेदन
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से विशेष लिंक जारी किया है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति लिंक पर इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकता है। जैसे ही कोई आवेदन करता है तो डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन की ओर से मानकों को परखा जाएगा। अगर वह मानक पूरा करता है तो उसके आवेदन को मुख्यालय भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि हिसार जिले में दो डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन नियुक्त किए गए है।
ये दस्तावेज जरूरी
- आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक हो।
- आधार कार्ड
- फोटो
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिली थी शाबाशी
2 नवंबर को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्टॉल लगाया गया था। जिसमें केमिकल रहित व्यंजनों को शामिल किया था। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी स्टॉलों पर पहुंचे तो उन्होंने डेढ़ क्विंटल बर्फी खरीदी थी। जोकि विशेष रूप से दूध और ड्राई फूड से बनी हुई थी। स्वादिष्ट व्यंजन देखकर डिप्टी सीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की तारीफ भी की थी। साथ ही 20 किलोग्राम बाजरे से बने लड्डू भी खरीदे थे। (संवाद)
विज्ञापन

महिलाएं तैयार कर रहीं प्रोजेक्ट
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने तो इस विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य करना शुरू कर दिया है। दीपावली पर्व से पहले बिना केमिकल व दूध से बने व्यंजनों के स्टॉल लगाए थे, जिस पर डिप्टी सीएम ने तारीफ भी की और सामान भी खरीदा था। अगर कोई व्यक्ति विशेष या फिर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो वह विशेष लिंक पर आवेदन कर सकता है।
- विरेंद्र श्योराण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें