हांसी। डंपिंग स्टेशन हटवाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : Hisar
हांसी। कायमसर झील के पास बने अस्थायी डंपिंग स्टेशन को हटवाने की मांग को लेकर गणेश कॉलोनी व आसपास के लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे लोगों ने चेेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चेयरमैन व नगर परिषद के अधिकारियों के घर के सामने ही कूड़ा डाला जाएगा।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि सरकार एक तरफ तो स्वच्छता अभियान की बात करती हैं दूसरी और लोगों के घरों के बाहर कूड़ा कचरा डाल कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने पर तुली है। लोगों ने शुक्रवार को भी नगर परिषद के कचरा डालने वाले वाहनों को लौटा दिया। आरटीआई कार्यकर्ता राजीव सैनी ने कहा कि यहां डाले जा रहे कचरे से इंसान तो प्रभावित हैं ही गाय भी प्लास्टिक खाकर मर रही हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी में बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। इस मौके पर संजय, मुकेश सैनी, कर्मवीर, सत्ता, सोनी, धर्मपाल, शीशपाल, दलवीर, राजकुमार, सुरेंद्र, सीता, प्रियंका, कविता, संतोष, प्रकाशों व मूर्ति आदि मौजूद रहे।