फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो जाए तो तीसरी लहर से खतरा होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने वाली है। विशेषज्ञों ने सितंबर से अक्तूबर के बीच तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जिले में 50 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो जाए तो कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

जिले की लगभग 19 लाख आबादी है। हर रोज 10 हजार से अधिक टीकाकरण किया जाए तो अगस्त तक हम 50 प्रतिशत आबादी को कवर कर लेंगे। अभी तीन लाख से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। 18 साल से अधिक आयु वालों की संख्या करीब 11 लाख है। अगर अगले एक महीने तक रोजाना 10 हजार की संख्या के हिसाब से टीकाकरण हो तो एक माह में तीन लाख लोग सुरक्षित हो जाएंगे। अगस्त तक 6 लाख लोग अगर टीकाकरण की सुरक्षा पा लेते हैं तो तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सकता है।
यदि तीसरी लहर 6 माह से पहले आती है तो उसमें लोगों के दोबारा से संक्रमित होने की कम संभावना होगी। इस बार संक्रमित हुए लोगों में एंटी बॉडी बन गई है, जो आईसीएमआर के अनुसार 6 माह तक रहती है। एंटी बॉडी बनने से दोबारा से संक्रमित होने की बहुत कम आशंका रहती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले तीन से चार दिनों से टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया गया है। हर रोज 10 से 13 हजार से अधिक टीके लग रहे हैं। यह अब तक का एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

वैक्सीन का भंडारण होना जरूरी
इस समय टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद और सोनीपत जिला हिसार जिले से अव्वल है। विभाग के पास वैक्सीन का भरपूर भंडारण होना जरूरी है। बूथ बढ़ाने से लक्ष्य भी बढ़ सकता है। एमओ डॉ. रत्ना भारती ने कहा कि कोरोना महामारी पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए कोरोना सैंपलिंग और महामारी से बचाव के टीके लगवाने के साथ-साथ नागरिकों को जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी। अन्यथा हालात फिर से बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें