फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी से मिला हूं, कुछ दिन बाद मुंह खोलूंगा : कुलदीप बिश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही खींचतान सार्वजनिक हो चुकी है। वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को उकलाना में मीडिया से बातचीत के दौरान माना कि संगठन में वैचारिक मतभेद हैं और वे इस पर प्रियंका गांधी से भी मिल चुके हैं। कुछ दिन बाद वे अपना मुंह खोलेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि मौजूदा भाजपा व जजपा की सरकार से छुटकारा दिलाने के लिए कांग्रेस वैचारिक मतभेद समाप्त कर मजबूती से सामने आए। इस संदर्भ में वे प्रियंका गांधी से रविवार को मिले थे। हालांकि वे इस पर कुछ दिन बाद मुंह खोलेंगे। कुलदीप बिश्नोई इससे पहले गांव बुढाखेड़ा में उन परिवारों से भी मिले, जिनके घरों के चार नौजवानों की बीते 19 तारीख को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई करते हुए जहरीले गैस के प्रभाव से मृत्यु हो गई थी। कुलदीप ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए दबाव बनाएंगे। कुलदीप बिश्नोई अपने पिता के मित्र स्व. सहीराम बिश्नोई के घर भी गए और परिवार जनों से कुशलक्षेम जाना। उनके साथ पूर्व विधायक कुलवीर बेनीवाल, रणधीर पनिहार, बलदेव सिंह भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें