फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई बोले: मैंने 30 विधायक जेब में रखने वाले का घमंड तोड़ा, इस थप्पड़ की गूंज पूरे देश ने सुनी

Wed, 15 Jun 2022 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

आदमपुर विधायक ने कहा कि मेरे पिता की आत्मा को शांति मिली होगी, कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर 3 दिन बाद फैसला लूंगा। अजय माकन को वोट देना चाहता था लेकिन हुड्डा कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहता था। राहुल गांधी अच्छे नेता हैं लेकिन फैसले लगातार गलत ले रहे हैं। 
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैंने 30 विधायक जेब में रखने वाले का घमंड तोड़ा है। इस थप्पड़ की गूंज पूरे देश ने सुनी है। मेरे पिताजी की आत्मा को भी शांति मिली होगी। यह कहना है आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई का। वह मंगलवार शाम अपने हिसार स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो आपकी भावना थी मैंने उसी के अनुसार फैसला किया। घबराहट थी कि फैसला उल्टा पड़ गया तो आप लोगों डाटोगे। हमने घमंड तोड़ा और पीठ भी लगाई। आपके चेहरे पर भी मुस्कान है। ऐसी मुस्कान कई साल बाद देखी है। अब आपसे पूछकर फैसला लूंगा।

कार्यकर्ता ही रीढ़ होते हैं। बहुमत की भावनाओं के अनुसार फैसला लूंगा। आपका वनवास कटे, 26 साल हो गए। मीडिया से बातचीत में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अभी मैं कांग्रेस में हूं। तीन दिन कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद अगला फैसला लूंगा।
विज्ञापन


जजपा में होंगे शामिल तो बोले -छोटी-मोटी पार्टी में नहीं जाना 
 जजपा में शामिल होने के सवाल पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मैं छोटी-मोटी पार्टी में जाने के बारे में नहीं सोचता। कांग्रेस की ओर से मना लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने दम पर कभी सरकार नहीं बना सकते। वह अपने बेटे के भविष्य तक ही सीमित हैं। कांग्रेस में शामिल होने के समय मुझसे वादे किए गए थे, मैं कभी पद की लालसा में नहीं रहा। मैं कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाना चाहता था। राहुल गांधी से मिलने के लिए मैंने एक महीने तक इंतजार किया। मैं कांग्रेस के हित की बात करना चाहता था। 

माकन को वोट देना चाहता था, हुड्डा की कांग्रेस को नहीं 
मैं अजय माकन को वोट देना चाहता था लेकिन हुड्डा कांग्रेस को वोट नहीं देना चाहता था। जब वोट डालने गया तो वो 30 सेकंड मेरे जीवन के सबसे मुश्किल थे। राहुल गांधी अच्छे नेता हैं लेकिन फैसले लगातार गलत ले रहे हैं। पहले पंजाब में गलत फैसला लिया अब हरियाणा में गलत फैसला लिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भजनलाल परिवार उपचुनाव से कभी नहीं डरता।

कुलदीप ने कांग्रेस मुक्त भारत के सपने में सहयोग किया, जजपा में आना चाहें तो स्वागत 
मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्यसभा में जीत का हमें भरोसा था। इस कारण हमने प्रत्याशी उतारा। सरकार के अलावा दो राजनीति दलों ने निर्दलीय समर्थन किया। कुलदीप बिश्नोई ने अपना समर्थन कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के सपने में सहयोग किया।

उन्होंने अपनी अंतर आत्मा से वोट दिया।कुलदीप के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो भाजपा जाने, अगर जजपा में आना चाहें तो उनका स्वागत करेंगे, विचार भी करेंगे। निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन पूरी तरह से मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारी ऐतिहासिक जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें