फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फौगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट

विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम घर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करती सोनाली फौगाट। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। आदमपुर से कांग्रेसी विधायक कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध करना आरंभ कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर इस विषय पर उनकी राय जानी। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जरिए कुलदीप बिश्नोई को पार्टी में शामिल करने का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनाली फौगाट ने कहा कि भाजपा एक बहुत बड़ी पार्टी। पार्टी में किसी के आने व जाने पर उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह कोई बात करती है तो उसकी बात ऊपर तक सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके कार्यकर्ताओं के काम नहीं करेगा तो वह उनको सबक सिखाना भी जानती है। सोनाली फौगाट ने कहा जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है कोई भी उनका काम करने से मना नहीं कर सकता हैं चाहे कोई भी विधायक पार्टी में शामिल हो। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फौगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट और आगे-आगे देखिए सोनाली फौगाट के ठाठ। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई का नाम लिए बगैर ही कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन काम करने वाला है, क्या आप इस संगठन के अनुरूप काम कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करेगा वहीं फैसला हमें मंजूर होगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरूषोतम राणा, संदीप बिल्लेवाल, ओमप्रकाश खिचड़ सहित अन्य पदाधिकारी अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें