फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में पति-पत्नी में चले लात-घूंसे, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
कोर्ट परिसर में आपस में लड़ते दोनों पक्ष। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोर्ट परिसर में सोमवार दोपहर को पंचायत के बाद पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों के बीच हाथापाई हुई और घायल हो गए। दोनों घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक बताया जा रहा है कि भूना के एक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी पंजाब के गांव कुलरियां निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती बीएसएफ और युवक सेना में है। घायल युवती की बहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन की अपने पति के साथ अनबन चल रही है। उसका पति दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। उसकी बहन ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस रखा है। मामले को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायत थी। पंचायत के बाद उसकी बहन स्टांप पेपर लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान उसके पति ने हमला कर दिया और डंडो के साथ मारपीट की। इसके अलावा कोई केमिकल भी डालने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल पति-पत्नी का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दोनों पक्षों की पंचायत के बाद विवाद हो गया
मामला संज्ञान में है। पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की पंचायत थी, इसके बाद विवाद हो गया। महिला ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में केस कर रखा है। फिलहाल अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें