फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी सेक्टरवासियों को मलबा फीस के 1.06 करोड़ रुपये करेगा रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टरवासियों को मलबा फीस के 1.06 करोड़ रुपये रिफंड करेगा। सेक्टरवासियों को रिफंड के लिए आवेदन करना होगा। जिन सेक्टरों के लिए यह राशि जारी की गई है, उनमें हिसार, हांसी व फतेहाबाद के सेक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एचएसवीपी से प्लॉटधारकों से नक्शा पास करवाने के दौरान मलबा फीस लेता है। कंप्लीशन या ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट लेते समय प्लॉटधारक यह राशि रिफंड करवा सकता है। एचएसवीपी कुल राशि में से 10 प्रतिशत काटकर बाकी प्लॉटधारक को रिफंड कर देता है। एचएसवीपी 4 से 6 मरला तक 5 हजार रुपये, 8 से 14 मरले तक 10 हजार और 1 से 2 कनाल के प्लॉटधारकों से मलबा फीस के रूप में 20 हजार रुपये लेता है।
मुख्यालय ने मलबा फीस की 1.06 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। यह राशि रिफंड लेने के लिए प्लॉटधारक को अकाउंट नंबर चेक देना होगा। आवेदन मिलने के बाद प्लॉटधारक को यह राशि रिफंड कर दी जाएगी। - राजेश खौथ, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें