फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप : आरोपी महिला और एक युवती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हनीट्रैप मामले में पुलिस ने भिवानी के गांव पिंजोखरा निवासी सुशीला और सरल गांव निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से सुशीला को जेल भेज दिया जबकि मंदीप को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सुशीला से एक मोबाइल फोन व दो चेक बरामद किए हैं। वहीं मंदीप से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार बरवाला के गांव ढाढ निवासी दिलबाग ने बताया कि वह जमींदारा करता है। उसने एक प्राइवेट कंपनी का काम करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उसे कर्मचारियों की आवश्यकता थी। 30 अगस्त को उसके पास एक मिस काल आई। फोन करके पूछा तो कोई लड़की बोल रही थी। उसने अपना नाम सुशीला बताया, उसने कहा कि उसे दफ्तर की नौकरी चाहिए। उसने उसे व्हाट्सएप पर कॉल करके कहा कि उसका रिज्यूमे आधार अस्पताल के पास से ले जाओ। 9 सितंबर को वह अपनी क्त्रस्ेटा गाड़ी लेकर आधार अस्पताल के पास गया। वहां सुशीला को फोन किया तो वह वहां आई और उसे अपने घर पर ले गई। उसने वहां पानी पिलाया और जिससे उसे नशा हो गया। सुशीला ने उसे शराब भी पिलाई। इसके बाद पांच-छह लड़के कमरे में आए और मारपीट की। आरोपियों ने उसकी गाड़ी छीन ली और बदले में स्विफ्ट गाड़ी दे दी। इस दौरान महिला ने कहा कि उनके पास उसकी आपत्तिजनक वीडियो है। अगर 25 लाख रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो वायरल कर देगी। आरोपियों ने उससे पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक साइन करवाकर अपने पास रख लिए।
वहीं, एक अन्य हनीट्रैप मामले में शहर थाना पुलिस ने फतेहाबाद के बनमंदोरी निवासी पूजा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी देवेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पांच जुलाई की सुबह करीब 11 बजे उसे एक महिला ने फोन किया और उसे कहा कि उनकी फेसबुक पर चेटिंग होती थी। महिला ने उसे जीएच मोड़ पर बुलाया था। वहां से दोनों गाड़ी में होटल में गए थे। 20 मिनट रुकने के बाद महिला ने उल्टी का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई। इसी दौरान चार युवक और उसे उसका अपहरण कर ले गए। पिस्तौल के बल पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें