फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन जंग: फ्लाइट रद्द होने से यूक्रेन में फंसे हिसार के छात्र, बोले-आसपास सुनाई दे रहे बम के धमाके

Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संदीप रामायण, संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

अभिभावकों ने केंद्र सरकार से जल्द बच्चों को सुरक्षित स्वदेश लाने की लगाई गुहार लगाई है। जंग के कारण यूक्रेन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हिसार कई विद्यार्थी फंस गए हैं।
विज्ञापन
हेल्थ इंस्पेक्टर सत्यवान यूक्रेन में फंसे अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात करते हुए।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन में आखिरकार जंग शुरू हो गई है। यूक्रेन की हालत खराब होते देख वहां फंसे भारतीय छात्र और उनके परिजन जल्द से जल्द देश वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं। जंग के कारण यूक्रेन के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हिसार कई विद्यार्थी फंस गए हैं। फ्लाइट रद्द होने से विद्यार्थी स्वदेश भी नहीं लौट पा रहे हैं। छात्रों की मानें तो उन्हें अपने आसपास बम के धमाके सुनाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
हरियाणा के हिसार शहर के कैमरी रोड स्थित पालिका विहार कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अमरदीप यूक्रेन के ओडेसा शहर की मेडिकल नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कर रहा है। अमरदीप एमबीबीएस के पांचवें वर्ष का छात्र है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स मीनाक्षी शर्मा की बेटी खुशी शर्मा यूक्रेन की राजधानी कीव की यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष छात्रा है।

 

मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी की फ्लाइट बुक करवा रखी है, मगर युद्ध शुरू होने से हालात खराब हो गए हैं। इस कारण फ्लाइट रद्द हो गई हैं। ऐसे में खुशी अपने होस्टल में रुकी हुई है। यूनिवर्सिटी के आदेश जारी किए हैं कि कोई भी छात्र अपने हॉस्टल से बाहर न निकलें।

एमबीबीएस छात्र अमरदीप ने दो सप्ताह का राशन किया स्टोर
अमरदीप के पिता सत्यवान सिंह स्वास्थ्य विभाग में हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अमरदीप ने वीडियो कॉल कर अपने पिता को बताया कि उसने 3 मार्च की फ्लाइट की टिकट बुक करवाई थी। फिलहाल हालात बहुत खराब हो गए हैं, जिस कारण सभी फ्लाइट रद्द हो गई हैं। अमरदीप ओडेसा शहर में एक किराये के कमरे में रह रहा है। अमरदीप ने बताया कि उन्हें कमरे से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। इसके आसपास बम के धमाके सुनाई दे रहे हैं व हमें भय है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। फिलहाल उसने दो सप्ताह का राशन स्टोर कर लिया है।

विज्ञापन


14 फरवरी को यूक्रेन से आया था उत्कृष
14 फरवरी को शहर निवासी उत्कृष मेहता यूक्रेन से सुरक्षित घर लौट चुका है। उत्कृष ने बताया कि करीब 10 छात्र वहां फंसे हो सकते हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। अमरदीप व खुशी शर्मा ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित स्वदेश लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें