फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित पीजी के बाथरूम में मृत मिला छात्र, जींद का था निवासी

Wed, 15 May 2024 02:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित पीजी के बाथरूम में मृत मिला छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर में रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एक पीजी के बाथरूम में बुधवार सुबह 19 वर्षीय छात्र का शव मिला। मरने वाला विनीत जींद जिला के खेड़ी शाहपुर गांव का रहने वाला था।  

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जींद जिला के रहने वाला विनीत एक माह से रेड स्क्वेयर मार्केट मे पीजी में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह वीएलडीए की तैयारी कर रहा था। रूममेट आशीष ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे उसने  पेशाब करने की बात कह रूम से निकला था। उसके बाद मैं सो गया।

सुबह पता चला कि साथ वाले कमरे के बाथरूम में उसका शव पड़ा हुआ है। पीजी संचालक अजय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एफएसएल की टीमों मौके पर पहुंची। डेड बॉडी  को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें