हिसार। शहर की नवदीप कॉलोनी निवासी नविता जांगड़ा ने हाल ही में दिल्ली के दी पार्क रेजिडेंसी में आयोजित फेमिना मिसेज इंडिया में भाग लेते हुए हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि इस प्रतियोगिता का परिणाम अप्रैल तक जारी होगा। नविता को विश्वास है कि वह दूसरे दौर के लिए क्वालिफाई कर लेंगी।
पेशे से फैशन डिजाइनर नविता जांगड़ा पिछले 15 वर्षों से फैशन डिजाइन से जुड़ी हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा ऑनलाइन तरीके से लिए गए इंटरव्यू के बाद हरियाणा से उनका चयन फेमिना मिसेज इंडिया के लिए किया गया था। नविता जांगड़ा बताती हैं कि प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।