फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर टकराए 7 वाहन

विज्ञापन
धुंध के कारण नेशनल हाईवे पर एक दूसरे के टकराए वाहन तथा जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। घनी धुंध के चलते हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वीरवार सुबह एक के बाद एक 7 वाहन टकरा गए। इनमें एक निजी स्कूल की बस भी शामिल रही। हादसे में स्कूल बस के चालक व चार बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तूड़ा लेकर राजस्थान जा रही थी। अचानक ट्रॉली के एक साइड के टायर फट गए, जिसके कारण ट्रॉली के साइड का तिरपाल भी फट गया। इस कारण ट्रॉली में भरा तूड़ा सड़क पर फैल गया। वीरवार अलसुबह से धुंध गहराई हुई थी। इस कारण एक पिकअप गाड़ी चालक ने तूड़ा पड़ा देख अचानक ब्रेक लिए तो पीछे से आ रही एक कार उससे टकरा गई। अधिक धुंध होने के कारण पीछे से आ रही दो कारों ने भी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद सुबह करीब साढ़े 8 बजे सीडीएस स्कूल मुंढाल की एक बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। हादसे के स्थान पर जैसे ही स्कूल बस चालक ने ब्रेक मारे तो पीछे से सीमेंट से भरे ट्राले ने टक्कर मार दी। बस में करीब 33 बच्चे सवार थे। उनमें से बस चालक व चार बच्चे घायल हो गए। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और लंबा जाम लग गया। इसके बाद बास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर रोड को खुलवाया।
ये हुए घायल : स्कूल बस में सवार 33 बच्चों में 7वीं कक्षा की छात्रा दिव्यांशा व यश, 8वीं कक्षा की छात्रा तनु और 9वीं कक्षा का छात्र प्रिंस घायल हो गए। हादसे में बस चालक भिवानी जिले के कुंगड़ गांव निवासी 25 वर्षीय राकेश भी घायल हो गया। इलाज के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि चालक का इलाज हांसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे में टकराए ये वाहन : सड़क हादसे के दो पिकअप गाड़ियां, दो अर्टिगा गाड़ियां, एक कार, स्कूल बस व एक ट्रॉला आपस में टकराए हैं। इसमें सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
किसी ने शिकायत नहीं की
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटा दिया गया था। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण मामले में कोई कार्रवाई नहीं कि गई है।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें