फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के चिराग ने 162 बॉल में बनाए 201 रन

विज्ञापन
चिराग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट पटौदी ट्राफी में रविवार को रोहतक में हिसार और फतेहाबाद के बीच मैच खेला गया। फतेहाबाद ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिसार की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 373 रन बनाए। हिसार के चिराग कालीरामन 162 बॉल में 201 रन बनाकर नाबाद रहे। चिराग ने 22 चौके व 4 शानदार छक्के लगाए।
विज्ञापन

इसके अलावा कप्तान अनिल तोमर ने 16 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 157 रन की शानदार पारी खेली। कोच रणवीर ने बताया कि हिसार के दिनेश बाना एक रन बनाकर रन आउट हो गए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद की टीम 323 रन ही बना पाई। हिसार की तरफ से अंश ठकराल ने 3, आशीर्वाद शर्मा ने 2, प्रद्युमन और केशव ने 1-1 विकेट लिया। अब हिसार का अगला मुकाबला मंगलवार को चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में रोहतक के साथ होगा। चिराग एचएयू में रहता है और पिछले कई सालों से सोफिया स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच रणवीर से प्रशिक्षण ले रहा है। कोच ने बताया कि चिराग इस वर्ष बीसीसीआई टूर्नामेंट कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतने वाली हरियाणा टीम का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें