उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर सादुलपुर-हिसार रेलखंड के मध्य झूंपा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा 5 फरवरी तक लुधियाना से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04745, चुरू-लुधियाना 2 फरवरी 6 फरवरी तक चूरू के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा चूरू-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा 5 फरवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।