फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार निवासी सनोज ने एफएमजीई में पाई सफलता

विज्ञापन
सनोज - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) की ओर से जारी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून-2022 की परीक्षा में न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी सनोज ने सफलता हासिल की है। इस परीक्षा को पास करने वाली वह प्रदेश की एकमात्र लड़की है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव सिसाय निवासी सनोज का सपना एमडी कर रेडियोलॉजिस्ट बनकर लोगों की सेवा करना है। सनोज की माता सुनीता गृहिणी हैं। उनके पिता सुभाष चंद्र हरियाणा पुलिस में बतौर एसआई के पद पर तैनात हैं। सनोज ने बताया कि उसकी इस सफलता के पीछे माता-पिता की प्रेरणा व मामा रामकुमार का मार्गदर्शन रहा। पिता के बाहर नौकरी के चलते स्कूल टाइम के दौरान भी मामा रामकुमार ही दोनों बहनों को स्कूल लाने और ले जाने में मदद करते रहे। मां सुनीता ने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं जिन्हें वे बेटा ही मानती हैं। सनोज के पिता सुभाष चंद्र ने कहा कि उन्होंने पढ़ाई के लिए बेटी को सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। छोटी बेटी सृष्टि भी पढ़ाई व खेलों में अग्रणी है। सनोज स्कूल के समय से ही अव्वल रही है। 12वीं की परीक्षा में भी उसने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें