वर्ष 2012 में हिसार में 9 फरवरी को रात्रि तापमान शून्य दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा।
हरियाणा के हिसार में वर्षों में फरवरी माह में दूसरी बार 9 फरवरी को रात का तापमान सबसे कम रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा। वर्ष 2012 में 9 फरवरी को हिसार में रात्रि तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ के मुताबिक 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
रविवार सुबह मौसम एकदम साफ रहा। इसका असर यह हुआ कि सुबह 9 बजे ही धूप खिल गई। अवकाश का दिन होने व मौसम साफ रहने के कारण लोगों ने भी धूप का आनंद उठाया। इस दौरान पार्कों में भी काफी रौनक रही। हालांकि दिन ढलने के साथ ही मौसम में ठंड बढ़ गई। सुबह साढ़े 8 बजे वातावरण में नमी की मात्रा 97 व शाम साढ़े 5 बजे 57 प्रतिशत रही।
एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान की स्थिति
तिथि न्यूनतम तापमान
30 जनवरी 6.4
31 जनवरी 3.6
1 फरवरी 8.4
2 फरवरी 7.6
3 फरवरी 10.0
4 फरवरी 7.1
5 फरवरी 1.8
11 वर्षों के दौरान फरवरी में न्यूनतम तापमान की स्थिति