डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस विक्षोभ को यहां से भी नमी मिलेगी। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से शनिवार सुबह कोहरा भी छा सकता है।
हिसार में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस विक्षोभ के प्रभाव से 23 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस विक्षोभ को यहां से भी नमी मिलेगी। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से शनिवार सुबह कोहरा भी छा सकता है। 25 दिसंबर तक इस विक्षोभ का असर रहेगा।
प्रदेश के शहरों में यह रहा न्यूनतम तापमान
बालसमंद, हिसार-3.1
करनाल-4.4
अंबाला-4.5
महेंद्रगढ़-4.8
करनाल-5.2
फतेहाबाद-5.4
यमुनानगर-5.5
कुरुक्षेत्र-5.7
रोहतक-6.4
भिवानी-6.9
झज्जर-7.0