फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: चर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रमेश अत्री गुजरात से गिरफ्तार, दो अन्य साथी भी पकड़े गए

Sun, 23 Aug 2026 05:52 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

एसटीएफ एसपी आईपीएस विक्रांत भूषण के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने मामले के मुख्य आरोपी रमेश अत्री को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी रमेश अत्री गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहुचर्चित जीवन कुंडू हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ एसपी आईपीएस विक्रांत भूषण के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टीम ने मामले के मुख्य आरोपी रमेश अत्री को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


गुजरात के जूनागढ़ से दबोचा गया मुख्य आरोपी

वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रहे थे। एसटीएफ की तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने गुजरात के जूनागढ़ में दबिश देकर मुख्य आरोपी रमेश अत्री और उसके दो साथियों को काबू किया।

लंबे समय से चल रहा था विरोध प्रदर्शन

हिसार के सूर्यनगर इलाके में हुए जीवन कुंडू हत्याकांड के बाद से ही इलाके में भारी तनाव था और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों, खाप प्रतिनिधियों व किसान संगठनों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी पर इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की टीम अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हरियाणा लाएगी, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें