हिसार। शहर के मिलगेट एरिया स्थित कैप्टन स्कूल के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने सरेराह छीना झपटी की वारदात को अंजाम दिया। बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर तरसेम नगर की महिला टीना यादव का बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बैग में हजारों की नकदी और जेवरात थे। एचटीएम थाना पुलिस ने अजय, रमेश और पारूल के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में तरसेम नगर की गली नंबर 2 में रहने वाली टीना यादव ने बताया कि दोपहर बाद 3 बजे सामान खरीदने के लिए घर से कैप्टन स्कूल की तरफ जा रही थी। रास्ते में बाइक पर सवार तीन युवक आए। बैठक के पीछे बैठे युवक ने झपटा मार हाथ में लिया हुआ बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
टीना ने बताया कि बैग में मोबाइल फोन, 6 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात थे। घटना के बारे में परिजनों को बताया। उसके बाद परिजन स्कूल के पास एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और पता चला कि बैग छीनने वालों में महावीर कॉलोनी निवासी पारूल, रमेश और अजय है। इस संबंध में एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।