फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन

- चंदन नगर के पास हादसा, पुलिस ने चालक पर किया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। चंदन नगर के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जख्मी हालत में महिला कैलाशो देवी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की बहन कृष्णा की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर की रहने वाली कृष्णा ने बताया कि वह कैमरी के सरकारी स्कूल में माली के पद पर कार्यरत है। 28 मार्च को मेरी बहन मुझसे मिलने के लिए आई थी। शाम को बहन के साथ उसके घर चंदन नगर जा रहे थे, वहां के बस स्टैंड पर उतरने के बाद पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान शहर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने कैलाशो को टक्कर मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें