फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: विधायक गौतम ने साधा निशाना, बोले- जजपा लूटने के लिए बनाया गया गिरोह, अब न वोट है न नोट

Fri, 10 May 2024 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)

सार

विधायक गौतम ने कहा कि मौजूदा सरकार ब्राह्मण समाज का गला काट रही है। परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गौतम ने कहा कि जजपा पार्टी नहीं, बल्कि लूटने के लिए बनाया गया गिरोह है।
विज्ञापन
नारनौंद जनसभा को संबोधित करते विधायक रामकुमार गौतम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार के नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा था कि यह नौजवान लड़का है और देवीलाल जैसे एक अच्छे परिवार का खून है, जिसका मैंने पूर्ण रूप से साथ दिया था, लेकिन उनको कुछ हासिल नहीं हुआ। दुर्भाग्य की बात है कि अब ऐसे लोग भी वोट मांग रहे हैं, लेकिन अब इसको न वोट है और न नोट हैं।

विज्ञापन


ब्राह्मण धर्मशाला में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गौतम ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने सरकार में रहकर साढ़े चार साल तक कमाई की। अब कह रहे हैं कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। अगर भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ही लाना था तो उस समय सरकार में शामिल क्यों हुआ था।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ब्राह्मण समाज का गला काट रही है, कोई आपकी आवाज उठाने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में दो लोकसभा और दो राज्यसभा से चार सांसद थे, लेकिन उन्होंने समाज की पैरवी नहीं की। कुछ दिन पहले ही ईमानदार व काबिल अफसर चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें