हिसार। रेलवे प्रबंधन की ओर से खाटू श्याम मेले में श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रिप में हिसार-जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04721, हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25 फरवरी से 28 फरवरी तक चार ट्रिप के लिए हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04722, जयपुर-हिसार अनारक्षित 25 से 28 फरवरी तक चार ट्रिप के लिए जयपुर से 14:50 बजे रवाना होकर 22:25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिडावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद और ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के दो डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।