फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या को लेकर फूटा गुस्सा, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

Sat, 25 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
‌‌िवविराोध्‍ार - फोटो : buraeau
विज्ञापन
तोशाम रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पिछले लंबे समय से पेयजल और बसों की समस्या को लेकर छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी इस समस्या का एक सप्ताह में समाधान नहीं किया गया तो कोई भी बड़ा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व इनसो के जिलाध्यक्ष सिल्क पूनिया ने किया। वहीं अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी सदस्य आशु पूनिया ने की।  
विज्ञापन

छात्र नेता सिल्क पूनिया ने कहा कि आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होने के बावजूद आईटीआई में स्वच्छ पेयजल की समस्या है। हालात यहां तक खराब है कि छात्रों को नजदीकी अस्पतालों में जाकर पानी पीना पड़ रहा है। उक्त समस्या को लेकर छात्रों ने एकत्र होकर संस्थान प्रबंधन के प्रति जमकर रोष जताया और मुख्य गेट पर ताला जड़कर जमकर नारेबाजी की। छात्र काफी समय तक गेट पर प्रदर्शन करते रहे, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। 

बस की सुविधा न होने से भी आ रही समस्या
वहीं बस स्टैंड से आईटीआई तक बस की सुविधा न होने के कारण छात्रों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। छात्र किसी तरह बसों में लटककर संस्थान पहुंचते हैं, जिससे कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं। इन समस्याओं को लेकर छात्र कई बार संस्थान के प्राचार्य व अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। लंबे इंतजार के बाद कार्यवाहक प्राचार्य मौके पर पहुंचे और छात्रों को एक सप्ताह में उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर संस्थान प्रबंधन ने तय समय में उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वे संस्थान में हड़ताल जैसा कोई भी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर आईटीआई प्रधान कमल चौधरी, रीतेष टीनू, रजत ढांडा,  अजय पूनिया, दीपक पंडित, रमन चौधरी, प्रवेश, मंजीत, सुमित पूनिया, नवीन चैनत, राहुल, संदीप, जितेंद्र, संजय, विकास, रोबिन पूनिया, संदीप सांगवान, विकास यादव सहित भारी संख्या में छात्र मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 बच्चों के लिए पानी की समस्या का समाधान दो-तीन के अंदर ही कर दिया जाएगा। साथ ही बस सेवा के लिए भी रोडवेज जीएम को ज्ञापन देंगे।
- सतपाल सिंह, कार्यवाहक प्रिंसिपल आईटीआई तोशाम रोड हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें