फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित जेबीटी की नियुक्ति रथयात्रा पहुंची हिसार

Sun, 03 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
रथ यात्रा - फोटो : buraeau
विज्ञापन
जेबीटी की नियुक्ति सूची जारी होने के 2 साल बाद भी नियुक्ति न मिलने से नाराज चयनित जेबीटी शिक्षकों की रथयात्रा शनिवार को हिसार पहुंची। सिरसा, फतेहाबाद से होते हुए यह नियुक्ति रथयात्रा आज मधुबन पार्क में पहुंची। इस मौके पर चयनित संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्यों ने इन चयनित जेबीटी अध्यापकों को संबोधित किया।
विज्ञापन


उसके बाद रथयात्रा परिजात चौक से प्रदर्शन करते हुए मालिक चौक पर भाजपा विधायक सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के कार्यालय पहुंची। वहां इन अध्यापकों ने नियुक्ति के लिए नारेबाजी की और ज्ञापन दिया। कोर कमेटी के सदस्य पवन चमारखेड़ा ने बताया कि 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में इस रथयात्रा के समापन पर महारैली का आयोजन होगा।

प्रदेश भर के चयनित जेबीटी शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लेते हुए अपने नवगठित संगठन "चयनित जेबीटी संघर्ष समिति" के बैनर तले प्रदेश भर के सभी 21 जिलों में रथयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह भर्ती पिछले 4 वर्षों से पाइपलाइन में है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि सरकार हाईकोर्ट से सभी कानूनी पेचीदगी दूर करवाए व जल्द से जल्द नियुक्ति से संबंधित अन्य प्रक्रिया पूरी करे। गौरतलब है कि 29 मार्च 2015 को करनाल रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने 77 दिन में नियुक्ति देने का वादा किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें