फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में दिन का तापमान 14 डिग्री, रोहतक का रात्रि तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार चौथे दिन भी पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते आसमान में बादल छाए रहे। यही कारण रहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार का दिन का तापमान वीरवार को प्रदेश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रहा, जबकि रोहतक का रात का तापमान इसके करीब 13.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में रोहतक की रात और हिसार का दिन का तापमान लगभग बराबर रहा। बादल छाने के कारण अंबाला में दिन का तापमान करीब छह डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। भिवानी का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.8 डिग्री रहा, जबकि दिन का तापमान सबसे अधिक 19.5 डिग्री सेल्सियस नारनौल का दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह धुंध और 8 जनवरी को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 11 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होगी। साथ ही अलसुबह और देर रात्रि धुंध छाने की भी संभावना है। हालांकि 8 जनवरी शुक्रवार की रात्रि को प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई व छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके बाद 9 जनवरी से 11 जनवरी के बीच मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा।
विज्ञापन

विभिन्न जगहों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 16.8 12.1
भिवानी 16.4 6.8
हिसार 14.0 11.9
करनाल 15.2 13.2
नारनौल 19.5 10.6
रोहतक 16.1 13.8
सिरसा 16.7 10.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें