फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: सीएम फ्लाइंग ने खांडा खेड़ी की सीएचसी में मारा छापा, 35 कर्मचारी में से 2 गैर हाजिर मिले

Thu, 04 Apr 2024 03:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बास (हरियाणा)

सार

खांडा खेड़ी सीएचसी की बार-बार कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद वीरवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक टीम का गठन किया गया। टीम सुबह करीब सवा 9 बजे खांडा खेड़ी सीएचसी में पहुंची। 
विज्ञापन
कर्मचारियों से पूछताछ करती सीएम फ्लाइंग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी अस्पताल हो या सरकारी स्कूल व अन्य सरकारी दफ्तर कर्मचारियों का समय पर नहीं पहुंचना आम बात हो गई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव खांडा खेड़ी की सीएचसी में वीरवार की सुबह करीब 10 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड मारी। मौके पर 10 कर्मचारी गैर हजिर मिले। खांडा खेड़ी सीएचसी में 24 पक्के कर्मचारी और 35 कर्मचारी कौशल रोजगार निगम के तहत लगे हुए हैं।

विज्ञापन




खांडा खेड़ी सीएचसी की बार-बार कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद वीरवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक टीम का गठन किया गया। टीम में सीएम फ्लाइंग हिसार के सब इंस्पेक्टर बजरंग व एएसआई राकेश कुमार व कृषि विभाग हांसी के एसडीओ शमशेर ढुल की सयुक्त टीम तैयार की गई। टीम सुबह करीब सवा 9 बजे खांडा खेड़ी सीएचसी में पहुंची। टीम ने निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो खांडा खेड़ी सीएचसी में कुल 24 कर्मचारी व अधिकारी नियुक्त पाए गए।
विज्ञापन


जिसमें से एसएमओ डॉ नवदीप जैन, मेडिकल ऑफिसर डॉ अंकित सिहाग, दंत चिकित्सक डॉ मिनाक्षी, सुदेश पुनियां, नर्सिंग आफिसर सपना, एएनएम पिन्की, अस्सिटेंट अकाउंटेंट दिनेश कुमार, व टिन्कू सहित 8 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए व NHM स्कीम के तहत 5 कर्मचारी तैनात पाये गये जिनमें से 4 हाजीर एक आकस्मिक अवकाश पर पाया गया।
विज्ञापन


उसके कौशल रोजगार निगम के रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तो रजिस्टर के मुताबिक कौशल रोजगार निगम की सिक्योरिटी गार्ड सुमित्रा व प्लंबर कृष्ण भी गैर हाजिर पाए गए। मोनू वार्ड सर्वेन्ट पीएचसी पुठठी व शमशेर स्वीपर पीएचसी बास में अस्थाई तौर पर ड्यूटी पर दर्शाए गए मिले हैं। उसके बाद सक्षम अधिकारी व मुख्यमन्त्री उड़नदस्ते के कर्मचारियों द्वारा सीएचसी खांडा खेड़ी की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जो सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई व सभी कर्मचारी ड्रेस कोड में पाए गए। खाडा खेडी सीएचसी की बायोमैट्रिक हाजरी व मैनुवल हाजरी रजिस्टर का मिलान किया गया तो मिलान सही नहीं पाया गया। टीम द्वारा मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें