फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: विश्वविद्यालय में ऑफिस में रात में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत पकड़ा गया क्लर्क, दिया नोटिस

Wed, 31 Jul 2024 10:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

क्लर्क की नियुक्ति एचकेआरएन के तहत हुई है। विवि में छुट्टी के बाद रात करीब एक बजे दोनों को सुरक्षाकर्मी ने पकड़ा है। विवि प्रशासन ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नियुक्त एक क्लर्क रात करीब एक बजे अपने ऑफिस में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। घटना करीब एक सप्ताह पहले की है। विवि प्रशासन ने जांच के बाद आरोपी को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


विवि प्रशासन के अनुसार क्लर्क यूनिवर्सिटी टाइम के बाद अपने ऑफिस में रात करीब 1 बजे किसी महिला के साथ मौजूद था। सुरक्षाकर्मी को इसकी भनक लगी तो उसने दोनों को पकड़ लिया और विवि प्रबंधनको अवगत करवाया। इसके बाद जांच के लिए कमेटी का गठन कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए।

रिपोर्ट के बाद अब आरोपी क्लर्क को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। आरोपी ईसीई विभाग में क्लर्क के पद पर नियुक्त है। मामला सामने आने के बाद उसका ट्रांसफर प्रॉक्टर ऑफिस में किया गया था।  
विज्ञापन


क्लर्क आधी रात बाद अपने ऑफिस में महिला के साथ पकड़ा गया था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उसे नोटिस दिया गया है। जल्द ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव जीजेयू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें