फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 परीक्षा केंद्रों पर 21 सौ छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 02 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
134 A - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिले में नियम 134ए के तहत आवेदनकर्ताओं के निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में जिले में 2100 के लगभग परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 से 12 बजे तक किया गया। कक्षा 2 से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें कक्षा 11वीं के बच्चों की परीक्षा नहीं ली गई। परीक्षा के लिए जिले भर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर उप जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ एडीसी की फ्लाइंग टीम ने भी केंद्रों का दौरा किया। बता दें कि नियम 134 ए के तहत 2400 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें 2100 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
रविवार को हुई परीक्षा में हिसार-2 के परीक्षा केंद्र हरजी राम हाई स्कूल में कुल 148 आवेदनकर्ताओं में से 118 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। हांसी-1 में 725 बच्चों में से 525 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं अग्रोहा में 87 आवेदनकर्ताओं में से 78 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। आदमपुर में 169 में से 120 ने, बरवाला में 208 में से 182 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। हिसार-1 में 670 बच्चों में से 70 प्रतिशत बच्चे ही उपस्थित हुए। नारनौंद में 252 में से 246 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए।

बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ नियम 134 ए के निजी स्कूलों में दाखिले के तहत अप्रैल माह गुजर जाने के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग द्वारा रविवार को जिले में परीक्षा का आयोजन करवाया। गौरतलब है कि पहले निजी स्कूलों में बच्चों को 134ए के तहत ड्रॉ द्वारा प्रवेश दिया जाना था, लेकिन निजी स्कूलों द्वारा आवेदनकर्ताओं की लिस्ट उपलब्ध न करवाने के कारण बच्चों को स्कूलों में प्रवेश के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शुरुआत में शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को 8 अप्रैल तक का समय आवेदनकर्ताओं की लिस्ट उपलब्ध करवाने के लिए दिया गया था, लेकिन निजी स्कूलों द्वारा अप्रैल के अंत में लिस्ट उपलब्ध करवाई गई, जिसके बाद आवेदनकर्ताओं के अधिक होने के कारण परीक्षा का आयोजन किया गया। अब परीक्षा का परिणाम व ड्रॉ निकालने के बाद दाखिले के लिए तकरीबन 15 दिन का समय और लग जाएगा। जबकि सामान्य तौर पर बच्चों को एक अप्रैल से दाखिले ले चुके हैं और काफी सिलेबस भी पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें