फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी एवं ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जनहित को ध्यान में रखते हुए शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को निर्धारित समय के दौरान नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव, बाजार क्षेत्र में आमजन की आवाजाही व सड़क सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आमजन और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। हांसी पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें